फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और शीत लहरी ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे और शीतलहरी के प्रकोप ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। रविवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं 11 किमी की रफ्तार से शीतलहरी चलती रही। दोपहर में धूप खिली लेकिन बेअसर रही और शाम पांच -बजते बजते फिर से सूर्य कोहरे की आगोश में समा गया। कोहरे की वजह से दिन में भी दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन चालक लाइट जलाकर चले।
विज्ञापन

मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। शनिवार को जहां धूप खिली थी, वहीं रविवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। आधी रात के बाद शीतलहरी के साथ कोहरे ने डेरा जमा लिया। सुबह घना कोहरा होने से लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। दोपहर एक बजे के बाद धूप खिली लेकिन यह भी बेअसर रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार ठंडी और गलन का असर रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। इसके पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया था। सुबह शीतलहरी और कोहरे की वजह से सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को हुई। बच्चे घर के बाहर खेलने नहीं निकल सके। बुजुर्ग भी दिन भर अलाव तापते रहे। रविवार को छुट्टी होने की वजह से नौकरी पेशा लोगों को राहत रही लेकिन रोज कमाने खाने वालों को परेशानी हुई। दोपहर बार धूप खिली तो लोगों को हल्की राहत मिली लेकिन यह भी अधिक देर तक नहीं रही।
कोहरे से ट्रेनों की चाल थमी, ढाई घंटे की देेरी से चल रही ट्रेनें
डाउन पटना-कोटा, हावड़ा-ऋषिकेश स्पेशल दो से ढाई घंटे लेट
लहरी की वजह से ट्रेनों की चाल लड़खड़ा गई है। मेल और एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चल रही है। डाउन पटना कोटा स्पेशल ढाई घंटे, हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल दो घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कोविड स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग सभी रेलवे के ऐप पर नहीं दिख रही है। इससे लोगों को ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर घंटों बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे के दौरान ट्रेन समय से चले, इसके लिए रेलवे तमाम प्रयास कर रही है लेकिन कोहरा का असर होते ही रेलवे के सभी इंतजाम ध्वस्त हो जाते हैं। कोरोना की वजह से अभी भी सभी ट्रेनें नहीं चल रही है। सीमित मात्रा में ट्रेनेें चल रही है लेकिन इसमें भी ट्रेने घंटों देरी से चल रही है। रविवार को डाउन पटना कोटा स्पेशल ढाई घंटे, हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल दो घंटे, दून एक्सप्रेस डेढ घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटे, मुंबई मेल आधा घंटे,पुरुषोत्तम एकसप्रेस डेढ़ घंटे, मगध एकसप्रेस दो घंटे, सिकंदराबाद दानापुर क्लोन स्पेशल डेढ़ घंटे देरी से चली। वहीं अप में उधना दानापुर आंधा घंटा, भुवनेश्वर आंनद बिहार राजधानी पचास मिनट, सूरत भागलपुर दो घंटे , पुरुषोत्तम एक्सप्रेस बीस मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें