फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म में है ज्ञान का विशेष स्थान : व्रजरज

विज्ञापन
इलिया में आयोजित कथा सुनते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज ब्लॉक के धन्नीपुर गांव में राधा-कृष्ण सेवा समिति की ओर से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से आए कथावाचक व्रजरज दास ने श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया।
विज्ञापन

कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में जुटे और भगवान की महिमा का श्रवण कर भाव-विभोर हो गए।
कथा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और महर्षि व्यास के स्मरण के साथ हुई। कथावाचक ने पुराणों और वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म में ज्ञान और भक्ति का विशेष स्थान है।
जब मनुष्य अपने जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार को अपनाता है, तभी उसका जीवन सफल और सार्थक बनता है। पंडित शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि पंडित वही है जो शास्त्रों के ज्ञान को अपने जीवन में उतारकर समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। ज्ञान के साथ विनम्रता, सेवा भाव और सदाचार भी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से शास्त्रों का अध्ययन, नियमित पूजा-पाठ और भगवान के नाम का स्मरण करने का आह्वान किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान त्यागी जी, बबलू, रामस्वारथ यादव, विजय विश्वकर्मा, दीनानाथ यादव, गुल्लू राम आदि श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें