क्षेेेत्र के रैपुरा गांव में शुक्रवार को जय बाबा कालेश्वर नाथ स्पोर्टिंग
क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में उद्घाटन मैच डैना व खोर गांव की टीम के बीच
मैच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए खोर की टीम ने
निर्धारित दस ओवर में 90 रनों का लक्ष्य डैना की टीम को दिया। जवाब में
डैना सभी विकेट खोकर 80 रनों पर ही सिमट गयी। इस दौरान मुख्य अतिथि
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अशोक यादव ने फीता काटकर कर मैच शुरू
कराया।