फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां खंडवारी देवी इंटर कालेज बना चैंपियन

Wed, 26 Oct 2016 01:34 AM IST
chandauli
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर बोलते मुख्यअतिथि रामध्वजा सिंह - फोटो : chandauli
विज्ञापन
स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में चल रही 20वीं जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मां खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यो, व्यायाम शिक्षकों सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान संघ के प्रदेश महामंत्री रामध्वजा सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक मजबूती मिलती हैं। इससे युवा को भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढावा देने के लिए सरकार के साथ-साथ विद्यालयों एवं अभिभावकों को भी आगे आना होगा। उन्होेंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल, शील्ड ट्राफियां वितरित की।

प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्र के अनुसार ओवरऑल चैंपियन मां खंडवारी देवी इंटर कालेज को मिली। दूसरे स्थान पर अशोक इंटर कालेज बबुरी तथा तीसरे स्थान पर वाल्मिकी इंटर कालेज बलुआ रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां प्रथम, बाबा किनाराम इंटर कालेज रामगढ़ द्वितीय तथा आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया को तीसरा स्थान मिला। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खंडवारी देवी इंटर कालेज को प्रथम, वाल्मिकी इंटर कालेज बलुआ को द्वितीय तथा अशोक इंटर कालेज बबुरी को तीसरा स्थान मिला। समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र पांडेय, स्वतंत्र कुमार मिश्र, बालिस्टर राम गुप्ता, डॉ. कृष्णमुरारी सिंह, डॉ. नागेन्द्र, अमरेन्द्र कुमार सिंह, बांके बिहारी सिंह,  संजय जायसवाल, डॉ विजयलक्ष्मी सिंह, सुरेश, रामनगीना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें