फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैडमिंटन में खंडवारी देवी विद्यालय का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बरहनी स्थित किसान इंटर कॉलेज की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-17 बालिका वर्ग के अलावा अंडर-19 के दोनों वर्गों में खंडवारी देवी विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. केसिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद ने किया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम में अंडर-14 बालक वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग विजेता और खंडवारी देवी चहनिया उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग विजेता और खंडवारी देवी चहनिया उपविजेता रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग में चहनिया विजेता तथा नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में खंडवारी देवी विजेता और सदलपुरा इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में खंडवारी देवी विजेता तथा सकलडीहा इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में भी खंडवारी देवी ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सकलडीहा इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, बैडमिंटन चयनकर्ता सत्य प्रकाश, पूर्व जनपदीय क्रीड़ा सचिव चंद्रेश्वर सिंह, संतोष सिंह, पंकज सिंह, डॉ. भारत भूषण, जयनाथ राही, विवेक यादव, बंसराज, आनंद राय, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें