सैयदराजा। यूपी बिहार को जोड़ने वाले कर्मनाशा नदी पर बने चार लेन के पक्के में आई खराबी के बाद उसकी जांच करने आई केंद्रीय सड़क अनुसंधान की एक्सपर्ट टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 31 दिसंबर जांच कर दिल्ली लौटी टीम ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा कि क्षतिग्रस्त हुए पक्के पुल की मरम्मत होगी या फिर नदी पर दूसरा पुल बनेगा। एनएचएआई के अधिकारी इस रिपोर्ट के इंतजार में हैं।
गौरतलब है कि यूपी और बिहार को जोड़ने वाले चार लेन के सभी पिलरों में दरार आ गई है। 28 दिसंबर की सुबह गांव के लोग बाहर निकले तो सुबह करीब साढ़े नौ बजे देखा कि पिलर में दरार आ गई है और एक पिलर की बीम दोनों ओर से टूटकर लटक रही है। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में आवागमन रोकवा दिया वहीं जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम और एसपी सहित एनएचएआई के अधिकारी पहुंच गए। घटना के तीन दिन बाद 31 दिसंबर को दिल्ली से एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर जांच की और लौट गई। 14 दिन बाद अभी रिपोर्ट नहीं आई है। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही पुल के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा।
कोट...
क्षतिग्रस्त पुल पर अभी एक्सपर्ट टीम की रिपोर्ट नहीं आई है। एक्सपर्ट टीम के रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा कि पुल के चारो पिलर बदले जाएंगे या फिर नया पुल का निर्माण कराना होगा। नागेश सिंह, टेक्निकल मैनेजर