फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कांशीराम के विचारों से सामाजिक न्याय की लड़ाई को मिलेगी मजबूती

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मानस नगर में कांशीराम की पुण्यति​थि मनाते सपा कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठियों में वक्ताओं ने उनके विचारों और संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की।
विज्ञापन

सकलडीहा कस्बा स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भोलानाथ यादव, दिनेश यादव, केशव राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अमदहा ग्राम पंचायत में आयोजित गोष्ठी में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के विचारों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित समाज की नींव रखी। वहीं, कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल भारती ने की और संचालन मल्लू राम ने किया। इस मौके पर जिलाजीत, सुमित कुमार, विजयी, रामबृक्ष यादव, चंद्रभान, गोलू, रामअवध बांस, अर्जुन और शोभित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह पीडीडीयू नगर के मानस नगर में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने वंचित, शोषित और पिछड़े समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और एकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में प्रेमनाथ तिवारी, मुलायम सिंह यादव, संजय भारती, गोपाल यादव, गोविंद यादव, शंभू बियार, डॉ. उदय बिंद, नंदन यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें