फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 6.10 करोड़ से होगा कंदवा-ककरैत मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
कंदवा ककरैत क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। यूपी और बिहार को जोड़ने वाले करीब 12 वर्षों से बदहाल कंदवा-ककरैत मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। छह किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की 6.10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कंदवा-ककरैत मार्ग पिछले 12 वर्षों से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां गायब होने से मार्ग बदहाल हो गया है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। इस मार्ग से कई स्कूलों के बच्चों का आना-जाना होता है। वहीं, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी जर्जर सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है।
इस समय कंदवा-ककरैत मार्ग की चौड़ाई महज तीन मीटर है। कम चौड़ाई के कारण दो वाहनों के आमने-सामने आने पर निकलने में परेशानी होती है। कार्ययोजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। इससे वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी और सड़क अधिक सुरक्षित बनेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने सड़क के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। अब स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।

इनसेट-
-
यूपी और बिहार के लोगों को मिलेगा लाभ
कंदवा-ककरैत मार्ग के दुरुस्त होने से बिहार के रामगढ़, मसौढा, दुर्गावती और आदर्श नुआंव आदि गांवों के अलावा यूपी के कंदवा, कम्हरिया, कोरमी, तेल्हरा, बहेरा, बकौड़ी, सिसौरा, पई, असना, धमिना, गौवाचावर, दरौली, अमड़ा, ककरैत और ओयरचक समेत 50 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी।

कोट-

यूपी और बिहार को जोड़ने वाले कंदवा-ककरैत मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए 6.10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें