इनरव्हील कार्यक्रम में अतिथियों का किया गया सम्मान फोटो , संवाद
इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर की ओर से बृहस्पतिवार को खेतान भवन में अनुग्रह सम्मान व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज सेवा, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) पल्लवी सिंह ने दीप जलाकर किया। क्लब की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सामाजिक गतिविधियों और क्लब की उपलब्धियों की जानकारी दी। क्लब की वरिष्ठ सदस्य कमला खंडेलवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। रंजना जायसवाल एवं नम्रता मिश्रा को फ्लॉक्स फेवरेट अवाॅर्ड प्रदान किया गया। क्लब की सक्रिय सदस्य रेखा टंडन को मेंबर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड से नवाजा गया। वंदिता अग्रवाल को बेस्ट वर्टिकल हेड अवाॅर्ड दिया गया। इस दाैरान क्लब की सचिव नम्रता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्वेता बंका, मनीत कौर, आईएसओ सोनल अग्रवाल माैजूद रही।