टांडाकला। क्षेत्र के मठिया ग्राम सभा में जय बारी बाबा हेल्थ क्लब की ओर से नाल प्रतियोगिता में 120 किलो एक हाथ से उठाने के बाद छोटी नाल उठाने में कैली के कल्लू पांडेय अव्वल रहे।
इस प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के पहलवान शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बबलू सिंह रहे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्याम प्यारे यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में बड़ी नाल 120 किलो एक हाथ से उठाने के साथ ही साथ छोटी नाल उठाने में कल्लू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उन्हें मुख्य अतिथि ने दोनों ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बबलू सिंह ने कहा कि खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का आयोजन करना आवश्यक है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को बधाई दी।
उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अनिल यादव प्रधान, विशाल गिरि, राहुल गिरि, सुबोध यादव वीर बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।