फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
चहनियां में कलश यात्रा में शामिल कन्याएं। संवाद
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के सराय बलुआ गांव में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शांति और मंगलकामना के उद्देश्य से कलश यात्रा निकाली गई। व्यास शिवम तिवारी के सानिध्य में निकाली यह यात्रा फलाहारी बाबा आश्रम से आरंभ होकर गंगा तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश हेतु जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा पुनः कथा स्थल फलाहारी बाबा आश्रम पर पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालु हर-हर गंगे, जय श्रीराम और धर्म से जुड़े जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा भी की। कथा 2 फरवरी से 8 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें