सकलडीहा। क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 8 की छात्रा के अपहरण दो दिन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
किशोरी शनिवार को सुबह घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने सकलडीहा कोतवाली में गांव के एक युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के परिवार वालों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही किशोरी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद