फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुभाष नगर वार्ड में कोट माता लॉन व मंदिर में मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, भोलेनाथ, शनि देव की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को दोपहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में नगर की 150 से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

कलश यात्रा के लिए सुबह ही महिलाएं मंदिर पहुंच गईं। कलश यात्रा मंदिर से शुरू हुई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर सुभाष पार्क, जीटी रोड, सर्कस रोड, बेचूपुर होते हुए फिर मंदिर पहुंचीं। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले अखंड पाठ में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने लॉन के निर्माण के लिए वार्डवासियों की प्रशंसा की। इस मौके पर सभासद आरती यादव की ओर से पास में ही तालाब पर घाट बनवाने के लिए सांसद को पत्रक सौंपा गया। इस पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने घाट बनवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर श्रवण यादव, कुंदन सिंह, मनोज सिंह, राजू यादव, संजय यादव, राकेश सिंह डब्बू, व्यास सिंह, सुनीता सिंह, मोनू गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें