फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गले में फंदा लगाकर कुएं में कूदा, बची जान

विज्ञापन
नौगढ़ के बाघी में राजेश को कुंए से बाहर निकालते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाघी गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने नशे की हालत में गले में रस्सी का फंदा लगाकर कुएं में छलांग लगा दी। संयोग से कुएं में पानी अधिक होने के कारण फंदा ठीक से नहीं लगा और उसकी जान बच गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति किसी बात को लेकर घर से नाराज था। बुधवार सुबह नशे की हालत में वह घर से निकला और पास स्थित कुएं पर पहुंच गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने रस्सी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी अधिक होने से वह डूबने के बजाय पानी में तैरने लगा।
घटना देखकर परिजनों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे की हालत में व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगाई थी। उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें