फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के विकास में प्रबुद्धजन की अहम भूमिका : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर रोड स्थित एक लाॅन में बुधवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें भदोही से भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने व्यापारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विकास सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद डॉ. विनोद विन्द ने कहा कि समाज के विकास में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाजसेवी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में प्रबुद्धजनों का सहयोग सदैव सराहनीय रहा है। कहा कि जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के बीच निरंतर संवाद बना रहना चाहिए, जिससे क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो सके। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने व क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। लोगों ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव भी रखे। मौके पर शैलेन्द्र दुबे, अनिल त्रिपाठी, सिद्धनाथ शुक्ला, बंशीधर उपाध्याय, मिठाई लाल दुबे, डॉ. राकेश त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, प्रियंका बिंद, प्रमोद अग्रवाल, मोहित उमर, इंद्रजीत त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें