पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : Amar Ujala
बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में चंदौली जिले के पत्रकारों ने रविवार की शाम कैंडल जलाकर पैदल मार्च निकालते हुए विरोध जताया। दरअसल बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का विरोध चंदौली जिले में भी देखने को मिला। जिले के विभिन्न अखबारों, चैनलों, यूट्यूब, प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित सुभाष पार्क से रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया तक घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
मौके पर मौजूद पत्रकारों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की और भारत सरकार से मांग किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए ताकि इस तरह के पत्रकारों पर हो रहे हमले पर रोक लग सके और हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो सके। कैंडल मार्च जुलूस में मुख्य रूप से कृष्णकांत गुप्ता, आनंद सिंह, राजेश गोस्वामी, अशोक जायसवाल, समर बहादुर, कृष्णा गौंड,आनंद सिंह, फैयाज अंसारी, रंधा सिंह, सुनील यादव, मनमोहन कुमार, जयशंकर तिवारी, विजय कुमार गुप्ता, प्रमोद अग्रहरी, अशोक कुमार जायसवाल रहे।