सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के टिमिलपुर के एक परचुन व्यवसाई के घर से मंगलवार की देर रात चोरों ने साठ हजार रुपये नगद सहित हजारों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिया। सुबह बक्सा टूटा देख परिजनों को चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की घटना की तहरीर दी।
टिमिलपुर के कमला जायसवाल के तीन पुत्र है। तीनों पुत्र बाहर रहते है। घर पर मां सावित्री जायसवाल अपने पति के साथ रहती है। घर पर एक छोटी सी परचून का दुकान है। मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद पति पत्नी कमरे में सोने चली गए। गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था। छत के रास्त से चोर घर में घुसकर एक लोहे की छोटे बख्से में रखा 60 हजार रुपये नगदी सहित सोने की चार कंगन, एक चेन, चार अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल चुरा ले गए। चोरों ने बेड के नीचे रखे दस हजार भी अपने साथ ले गए। बुधवार सुबह कमला जायसवाल सोकर उठे तो बक्सा बाहर देख हैरान हो गए। फोन कर बच्चों की घटना की सूचना दिया। पुत्र कुलदीप जायसवाल कोतवाली पहुंचकर चोरी के बारे में लिखित तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।