पड़ाव के भोजपुर में मयंक वर्मा के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक मकान में चोरो ने दस हजार रुपये नगदी समेत राशन व सोनू की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह घर में बिखरा हुआ सामान देखकर गृहस्वामी के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है।
जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर नई बस्ती निवासी मयंक वर्मा वाराणसी स्थित एक निजी संस्थान कार्य करते है। हर रोज की भांति शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ एक कमरे में सोने चले गए। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पास के कमरे को खंगाल डाला। कमरे में रखा तेल, आटा, चावल, बर्तन, मोबाइल समेत दो सोने की अंगूठी और दस हजार रुपये नगदी साथ ले गए। शनिवार की सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरें में बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।