फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन 12 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। मंगलवार की शाम सात बजे तक डाउनलाइन की उधना-मालदा टाउन होली स्पेशल आठ घंटे और जयनगर-उधना स्पेशल 12 घंटे लेट रही। दून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रही। इसके चलते यात्रियों को कई घंटे तक स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सात बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, पंजाब मेल डेढ़ घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, कुंभ एक्सप्रेस आठ घंटे, जयनगर-उधना स्पेशल 12 घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस दाे घंटे लेट रही। महाबोधि एक्सप्रेस एक घंटे, दानापुर-बलसाड़ स्पेशल फेयर साढ़े छह घंटे, कोलकाता-कानपुर स्पेशल फेयर चार घंटे, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर होली स्पेशल पांच घंटे लेट रही। इसी तरह अपलाइन की ओर जाने वाली सिलचर-नई दिल्ली पूर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। मालदा टाउन-नई दिल्ली एक घंटे, अहमदाबाद-दानापुर होली स्पेशल छह घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें