फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जयनगर-उधना होली स्पेशल साढ़े 10 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी अप और डाउनलाइन की ट्रेनें तीन से चार घंटे लेट रहीं। जयनगर-उधना होली स्पेशल साढ़े दस घंटे लेट रही। दानापुर-सोगारिया स्पेशल फेयर गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन

शाम सात बजे तक पीडीडीयू जंक्शन की स्थिति पर नजर डालें तो अपलाइन की ओर जाने वाली मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल फेयर सवा घंटे, दानापुर-बंगलूरू स्पेशल फेयर सवा दो घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही। डाउनलाइन की ओर जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे, ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे, दानापुर-चर्लापल्ली होली स्पेशल साढे छह घंटे लेट रही। इसी तरह जयनगर-उधना होली स्पेशल साढ़े दस घंटे, पटना-एर्नाकुलम डेढ़ घंटे, जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, दून एक्सप्रेस छह घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें