फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घरेलू कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्ज करने पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चंदासी बिजली उपकेंद्र के तहत आने वाले विभिन्न इलाकों में जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान घरेलू कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्ज होते हुआ मिला। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही 1.2 लाख रुपये जुर्माना भी जमा कराया गया।
विज्ञापन

चंदासी बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। विद्युत निगम और विजलेंस की संयुक्त टीम ने पुलिस की मौजूदगी में हरिशंकरपुर, भिसौड़ी, पीडीडीयू नगर के रविनगर, पथरा, पराहूपुर समेत अन्य मोहल्लों में जांच की। इस दौरान 20 घरों में जांच की गई। इसमें हरिशंकरपुर के दयाराम सिंह, रविनगर के राजेश रंजन त्रिपाठी, पथरा के बद्रीनाथ के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि विजलेंस व विभाग के संयुक्त टीम की जांच के दौरान घरेलू कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्ज किए जाने के मामला सामने आया। बाद में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 1.2 लाख रुपये जुर्माना भी जमा कराया गया। इस दौरान विजलेंस प्रभारी इंद्रसेन सिंह, विकास यादव, क्षेत्रीय जेई मुकेश यादव, प्रेषित श्रीवास्तव, रामभरत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें