फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाराणसी को एक विकेट से पराजित कर जौनपुर फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
दुलहीपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता जौनपुर की टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुलहीपुर।
विज्ञापन

स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में खेले जा रहे ज्योति कान्वेंट अंतरस्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में जौनपुर ने वाराणसी को एक विकेट से हरा दिया। इस तरह टीम फाइनल मुकाबले में पहुंच गई। फाइनल में 18 मई को जौनपुर का मुकाबला बक्सर, बिहार से होगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि एकेडमी, वाराणसी की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 111 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, जबकि कृष और अक्षत ने 10-10 रन का योगदान दिया। ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर की तरफ से आदर्श ने तीन विकेट लिए, जबकि कप्तान फिरदौस शाह ने दो विकेट झटके। अनुज यादव और शौर्य ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन गैलेक्सी जौनपुर ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में सात गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से आदर्श ने 19, आयुष ने 11, जबकि शौर्य ने नाबाद 14 रन बनाए। दृष्टि की तरफ से फिरकी गेंदबाज अक्षत त्रिपाठी ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर चार विकेट लिए। महेश और विवेक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आदर्श को दिया गया, जबकि फाइटर ऑफ द मैच अक्षत रहे। अंपायरिंग हुसैन कुरैशी और मल्लू खान ने की, जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें