फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में घंटों रेंगते रहे स्कूली वाहन, बच्चे हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम और एसपी के लाख प्रयास व नो इंट्री के बावजूद लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को सुबह पांच से लेकर 10 बजे तक सकलडीहा-अलीनगर तिराहे व चहनिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे स्कूली वाहनों में बच्चे परेशान होते रहे। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने घंटों मशक्कत के जाम छुड़ाया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 30 जून से बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक नही लग रही है। नो इंट्री लगने के बावजूद सुबह व दोपहर को भी भारी वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है। इससे लगने वाले जाम के कारण स्कूली वाहनों से बच्चे देर से स्कूल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों के आवामगन के कारण सकलडीहा से चहनिया-सैदपुर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। इन गड्ढ़ों के कारण कई वाहन बीच सड़क पर ही खराब हो जाते हैं जो जाम का कारण बनते हैं। इस संबंध में कस्बा के लोगों की शिकायत पर कई बार केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय और राज्यमंत्री अनिल राजभर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी कर चुके हैं। बावजूद इसके दिन-रात ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी है। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि वाहनों पर रोक लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया जा चुका है। इसके बाद भी यदि भारी वाहनों का आवागमन जारी है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें