धानापुर। नरौली में जय श्रीराम स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को जय भीम स्पोर्टिंग क्लब और जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब ने जय भीम को सात विकेट से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय भीम स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 75 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 76 रन बना लिया। आलराउंड प्रदर्शन के लिए अजय निषाद को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस दौरान लल्लन निषाद, संदीप कन्नौजिया, संतोष यादव, विजय आदि मौजूद रहे।