फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जगजीवन राम ने कभी चुनाव न हारने का बनाया था रिकॉर्ड

विज्ञापन
चंदौली में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। गोष्ठी में कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि बाबू जगजीवन राम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर दलित नेता और कुशल राजनेता थे, जिन्हें स्नेहपूर्वक ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम का राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। करीब 40 वर्षों तक संसद सदस्य रहते हुए वे कभी चुनाव नहीं हारे, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, संजय जायसवाल, रमेश पांडेय, इम्तियाज अहमद, ऋषि दयाल, साबिर राइन, अनवर सादात, नेसार शाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें