फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग के लिए आईटीआई के छात्रों को मिलेगा 25 लाख तक का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के जगदीशसराय स्थित एक निजी आईटीआई कालेज में बृहस्पतिवार को उद्यमिता विकास संस्थान एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को उद्योग लगाने के बारे में जानकारी दी गई। उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने आश्वासन दिया कि हुनरमंदों को छोटे उद्योग के लिए दस से 25 लाख ऋण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृत होता है। आईटीआई के हुनरमंद छात्र ऋण के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को अपना व्यवसाय चुनना चाहिए। खादी ग्रामोद्योग आयोग वाराणसी के सहायक निदेशक एमआर प्रजापति ने कहा कि खादी वस्त्र उद्योग लगाकर हुनरमंद बेरोजगार युवक रोजगार स्थापित कर सकते है। कहा कि किसी भी वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी एसटी वर्ग को उद्योग लगाने पर 35 फीसदी तथा सामान्य वर्ग के लिए 25 फीसदी अनुदान मिलता है। उद्यमिता विकास संस्थान के परियोजना प्रभारी आरबी मिश्रा ने कहा कि छात्रों को रोजगार के लिए प्रोजेक्ट तैयार करके जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व अन्य विभाग से स्वीकृत करानी होगी। इस दौरान एडीओ गौतम त्रिपाठी, प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्र, नारायण त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें