फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हवा की दिशा बदलने से 45 मिनट हुई बारिश

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर धूप खिली रही शाम होते-होते अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

अभोली क्षेत्र में धूल उड़ने से दृश्यता 100 मीटर तक हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्य बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है।
जिले में सुबह से ही आसमान साफ था और धूप निकली हुई थी। दोपहर तक धूप और तेज हो गई। तीन बजे के करीब हवा की दिशा में बदलाव हुआ। पछुआ से पूरवा हवा चलने लगी। हवा की चाल बदलते ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे।
विज्ञापन

छह बजे के करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बीच बारिश हुई। ज्ञानपुर, दुर्गागंज, अभोली, सुरियावां, मुख्यालय, जोरई, पाली मोड़, गोपीगंज, सिंहपुर, गडेरियापुर, सरतपहां, नंदापुर सहित विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई।
वहीं कुछ स्थानों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। कृषि विभाग केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हुआ है। बारिश के दौरान बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें। बिना काम के घर से बाहर कतई न निकले। मौसम का अपडेट दामिनी एप पर देखे। इसके बाद घर से बाहर निकले। बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें