पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड के कटेसर गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान खराब सड़क, पानी निकासी मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। गांव में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी दावे प्रतिवादों में जुट गए हैं। गांव में विकास के काम हुए हैं लेकिन अभी भी बहुत से काम शेष हैं।
गांव का रकबा 28 सौ बीघा है। गांव की आबादी लगभग दस हजार है जबकि गांव में मतदाताओं की संख्या सात हजार है। गांव में नाली निर्माण, खड़ंजा, निर्माण, इंटरलॉकिंग का काम हुआ है। वहीं बिजली व्यवस्था, पेयजल और पेंशन पर काम हुुआ है। अभी भी गांव में मुख्य संपर्क मार्ग, बिजली आपूर्ति व्यवस्था, जल निकासी की प्रमुख समस्या बनी हुई है। गांव में इसी मुद्दे पर चुनाव होगा।
--कटेसर गांव में बिजली की प्रमुख समस्या है। गांव के लोग पोल से दूर तक बिजली के तार खींच कर लाते हैं। जर्जर तार से दुर्घटना की आशंका है। इसके साथ ही खराब सड़क भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रधानी के चुनाव में यही मुख्य चुनाव मुद्दा बनेगा।
बृजेश यादव --मुख्य संपर्क मार्ग के साथ ही वर्षों पूर्व बने बंधे पर शासन की ओर से पिच रोड का निर्माण कराया गया। यह अब जर्जर हो चुका है। सड़क पर गड्ढे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो गई है। इस बार चुनाव में सड़क ही मुख्य मुद्दा होगा। रामवृक्ष यादव ।गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हुई है। नालियां बनी हैं वहीं सीवर लाइन भी बिछे हैं लेकिन कई इलाके इससे अछूते हैं। पानी निकासी न होने से हल्की बारिश के बाद भी गांव में तालाब जैसी स्थिति हो जाती है। जल भराव से बीमारियों के फैलने की भी आशंका है।
विजय यादव।-इस ग्राम पंचायत में तीन किलोमीटर इंटरलॉकिंग व नाली के निर्माण के साथ ही 200 मीटर सीवर लाइन बिछाया गया। विकास के कार्य कराए गये हैं कुछ कार्य और शेष रह गए हैं धन स्वीकृत होते ही उसे भी जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। इस बार चुनाव में विकास मुद्दा बनेगा।
रानी यादव ग्राम प्रधान, कटेसर