फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबादी ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 14 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार शाम को हुई हल्की बारिश ने ठंड में और इजाफा कर दिया है।

 ठंड के चलते लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री ठिठुरते नजर आए। बता दें ठंड से अब तक चार मौतें हो चुकी हैं।

 हालांकि प्रशासन उनकी मौत का कारण ठंड नहीं मान रहा है। दूसरी ओर जनपद में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न तो जिला प्रशासन और न ही नगर पालिका की ओर से की गई है।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं अभी तक रैन बसेरा बनाए ही नहीं गए हैं। जबकि दिसंबर माह चल रहा है। इससे रेलवे स्टेशन पर दूर दराज से आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयोें का सामना करना पड़ रहा है।


मौसम की आंख मिचौली अभी भी जारी है। किसी दिन धूप तो किसी दिन कोहरे ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। शनिवार को ठंड ने फिर दस्तक दी, तो लोग सिहर उठे।

हर तन पर ऊनी वस्त्र चढ़ गए वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने अपने आप को सिर से पांव तक ढंक लिया। अभी तक जनपद में प्रशासन की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। न ही गरीबों, मजलूमों, भिखारियों में कंबल बांटने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन


वहीं रैन बसेरा का अस्थाई निर्माण भी कहीं नहीं हुआ है। जिससे रात में शरणार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद में एक नगर पालिका, तीन नगर पंचायतें व नौ ब्लाक हैं। जहां अभी भी लोगों को
ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें