फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरपीएफ के एएसआई के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 50वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
इशित्व ने यूपीएससी में हासिल की 50वीं रैंक
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल में एएसआई अनमोल कुमारी और निजी क्षेत्र में इंजीनियर राजेश कुमार के बेटे इशित्व आनंद ने यूपीएससी की परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल की है। इसकी खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। वहीं आरपीएफ के जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। डीआरएम ऑफिस में नगाड़ा बजाकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र के निवासी ईशित्व आनंद पीडीडीयू नगर में रहे हैं। उनकी माता अनमोल कुमारी आरपीएफ में एएसआई हैं और पीडीडीयू मंडल के डीआरएम ऑफिस में कंट्रोल कार्यालय में तैनात हैं। वहीं पिता निजी क्षेत्र में इंजीनियर हैं। परिवार वालों ने बताया कि ईशित्व आनंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने पहली ही बार में 50वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं इशित्व आनंद की सफलता पर मंडल के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सहकर्मियों का कहना है कि एएसआई अनमोल कुमारी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बेटे की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। ईशित्व की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। वहीं परिचितों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें