आईआरसीटीसी ‘पुश नोटिफिकेशन’ नाम की सेवा शुरू कर रही है। इससे लोगों को मोबाइल पर सिर्फ एक क्लिक में ट्रेनों में खाली बर्थ, ट्रेनों के आवागमन, खान पान सेवा और पर्यटन से जुड़ी सूचनाएं तेजी से मिल सकेंगी। इसके लिए मोबाइल तकनीकी संगठन मेसर्स मोमैजिक टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। इस तकनीक के माध्यम से लोगों को शीघ्र सूचनाएं दी जा सकेंगी।
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए पुश नोटिफिकेशन तकनीक एक बहुत ही किफायती साधन है। आईआरसीटीसी यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य-सत्कार करने वाली कंपनी है। यह ई-टिकटिंग के साथ ट्रेनों, उड़ानों और होटलों की बुकिंग पर ऑन और ऑफ-बोर्ड खानपान सेवाओं के अतिरिक्त अपने संसाधनों के बढ़ोत्तरी कर रही है।
हवाई यात्रा, ट्रेन यात्रा के तहत लग्जरी, डीलक्स और सामान्य पर्यटक ट्रेनों के माध्यम से न्यूनतम दर पर टूर-पैकेज प्रदान करती है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में अपनी मौजूदा यात्री सुविधाओं में बस टिकट बुकिंग को भी जोड़ा है। अब इसी क्रम में ग्राहकों के लिए पुश - नोटिफिकेशन शुरू कर रही है।