फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क घूम रहे 150 लोगों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। शासन के निर्देश के बाद कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा और सीओ श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बगैर मास्क घूम रहे 150 लोगों का चालान किया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा के लोग गंभीर हो गए हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार डीएम व एसपी के निर्देश पर बगैर मास्क पहने घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गया। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की। साथ ही हाथ को बराबर साबुन से धोने को कहा। एसडीएम ने कहा कि बगैर मास्क घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही रविवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कहा कि हर दुकानदार मास्क लगाकर दुकान पर बैठे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। अभियान चलाने वाली टीम में कोतवाल अवनीश कुमार राय, दरोगा अच्छेलाल यादव, राजेश सिंह, अनुराग गुप्ता, प्रभाकर मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें