फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने बढ़ाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवा संवेदनशील हो रहे हैं। यही कारण है कि मानसून में युवा पौधरोपण अभियान में जुट गए हैं। मंगलवार को जिले में अलग अलग स्थानों पर युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से मंगलवार की दोपहर बाद स्टाफ अफसर कमलेश तिवारी के नेतृत्व मे स्थानीय फायर ब्रिगेड के प्रांगण में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जामून के20 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने कहा कि पौधरोपण से जहां हमारी प्रकृति संपूर्ण होगी। कहा कि पौधरोपण करने के साथ साथ इसकी संरक्षा और सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर राजीव कुमार, विवेक कुमार, प्रवीर कुमार यदुवेन्द्र, वासुदेव शर्मा, जितेंद्र कुमार, मनोज पाठक, राजीव कुमार, नरेन्द्र सिंह रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कैलावर गांव में नितिन, ज्ञान प्रकाश, मनीष प्रजापति, आदर्श सहित प्रजापति समाज के अन्य लोगों ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इसी तरह मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल शेरपुर के परिसर में मंगलवार को 11 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों व छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय,वन क्षेत्राधिकारी खलीक अहमद, आनंद तिवारी सोनू, आलोक पांडेय, अमित पांडेय, चंदन जायसवाल, सुनील कुमार, बेचू राम, रामप्यारे यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें