पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मंगलवार को संयुक्त फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें बीपीसीएल के अलावा एनडीआरएफ़, नागरिक सुरक्षा संगठन, अग्निशमन विभाग, आईओसी, एचपीसीएल आदि की टीमों ने भाग लिया।
माकड्रिल में दिखाया गया कि टैंक संख्या 10 से पेट्रोल ओवरफ्लो होने के कारण डाइक में तेल भर गया। उसी समय कहीं से उठी चिंगारी से टैंक में आग लग गई। फायर अलार्म को वीएचएफ के माध्यम से उठाकर इमरजेंसी शट डाउन बटन दबाया गया। इससे सभी ऑपरेशन रुक गए और पाइपलाइनों के सभी वाल्व बंद हो गए। उद्योगों को सतर्क करने के लिए फायर सायरन बजा दिया गया। फायर कॉम्बैट टीम ने एचवीएलआर चला कर अग्नि पर काबू पाया। आग के नियंत्रण से बाहर हो जाने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया जिसके साथ आईओसी, एचपीसीएल भी शामिल हो गए। अंबर जैदी के नेतृत्व वाली सहायक टीम फायर कॉम्बैट टीम को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए साइट पर ही मौजूद थी। इस ड्रिल में एनडीआरएफ़ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी किया। चार घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम का ज्योतिषमान नेतृत्व कर रहे थे।इस मौके पर चीफ़ इंसिडेंट कंट्रोलर सुनील यादव, रामचंद्र टूडू, अग्नि शमन विभाग से नरेंद्र सिंह, नागरिक सुरक्षा संगठन के राजीव कुमार, विवेक राय, डा. एके सिंह, लल्लन प्रसाद रंजीत भट्टचार्या, राजू तिवारी, कमलेश तिवारी, लोमेश परमार, डा. अजीत आदि मौजूद थे।