पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जांच करती जीआरपी व आरपीएफ के जवान।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। होली की पूर्व संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की शाम तीन बजे से साढ़े चार बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तुओं की सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया।
आरपीएफ डीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार और राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह के नेेतृत्व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ सभी प्लेटफार्मों, यात्री हाल, प्रतीक्षालय, बुकिंग आरक्षण कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, बस और ऑटो स्टैंड, फूटओवर ब्रिज सहित पूरे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियानचालया गया।इस दौरान प्लेटफार्म पर खड़े विभिन्न ट्रेनों में घूमकर भी यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं अथवा व्यक्ति की सूचना सुरक्षा बल, रेलवे कर्मियों को देने का आह्वान किया। कहा कि वे अपरिचित व्यक्ति से खाने पीने का सामान न लें और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने को कहा।