फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में शिवम यादव रहे प्रथम

Wed, 05 Oct 2016 01:45 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
विज्ञापन
 वन्य जीवों की सुरक्षा एवं उनका संवर्धन किये जाने से ही पर्यावरण समृद्ध होगा। यह बात मंगलवार को लतीफशाह वन विश्राम गृह पर राजपथ रेंज द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह में आयोजित गोष्ठी में राजपथ रेंजर नंदलाल कुशवाहा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंगलों पर बढ़ रहे जैविक दबाव के कारण वन्य जीवों का प्राकृतिक प्रवास प्रभावित हो रहा है। इससे वन्य जीवों का जीवन संकट में हैं। इसके पूर्व वन विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमे प्राथमिक विद्यालय गरला द्वितीय के कक्षा 4 व  5 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवम यादव ने प्रथम, सुमन पांडेय और शालू यादव ने द्वितीय और पायल तिवारी तथा गोलू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोष्ठी में वन रक्षक शमीम खां, अध्यापक कमलेश कुमार, राजेन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन

, अनामिका, धर्मेन्द्र, धनंजय आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें