फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्ढटेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और डॉग स्क्वायड ने संयुक्त रूप से स्थानीय रेलवे स्टेेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा टीम ने सभी प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल, वाहन स्टैंड की सघन चेकिंग की। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसके लिए सुरक्षा बलों को एलर्ट कयिा गया है। इसको देखते हुए हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर में जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल, डॉग स्क्वायडा की टीम ने आठों प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, फूटओवर ब्रिज, पीएचबी हाल, आरक्षण काउंटर, वाहन स्टैंड पर खड़े वाहनों, पार्सल घर में पड़े सामान,विभिन्न बैकों के एटीएम आदि की जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया। लोगों से लावारिश हाल में पड़े किसी सामान को हाथ न लगाने और संदिग्ध व्यक्ति और समान की सूचना सुरक्षा अधिकारियों, रेल कर्मचारियों को देने आह्वान किया गया है। यही नहीं स्टेेशन पर आने वालों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क अवश्य रूप से पहनने का आह्वान किया। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें