फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीएनडीएस के अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली।मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं और चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पड़या गांव में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय योजना के अंतर्गत बन रहे कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएनडीएस के अभियंता को को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में कायाकल्प मानक के अनुसार नहीं है वहां खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराएं। साथ ही सभी बच्चों का मूल्यांकन अनिवार्य रूप से कर उन्हें निपुण लक्ष्य तक पहुंचाने के ठोस प्रयास करने को कहा। निपुण टेस्ट में कमजोर प्रगति वाले विद्यालयों में औचक निरीक्षण और नियमित अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने विकास खंड सदर के पड़या गांव में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय योजना के अंतर्गत बन रहे कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य में शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अभियंता को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय हुआ कि डीबीटी के तहत यूनिफॉर्म, जूते-मोजे का भुगतान जिन बच्चों का छूट गया है, उन्हें शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पीडी डीआरडीए, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें