फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाढ़-जलभराव से निपटने को सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में लगातार हो रही बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को अधिकारियों के साथ ऑनलाइन जूम बैठक की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों और सिंचाई विभाग के बंधी एवं चंद्रप्रभा खंड के अधिशासी अभियंताओं को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थलीय निरीक्षण करने और बाढ़ चौकियों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा। नदियों और नालों की विशेष सफाई कराकर पानी के बहाव में आने वाले अवरोध तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ चौकियों पर प्रभावित लोगों के ठहरने, शुद्ध पेयजल, बिजली, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था हो। पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय और हरे चारे के साथ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए पर्याप्त नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें