भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को स्थानीय
कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। इसमें आगामी पंचायत चुनावों को लेकर
मंथन किया गया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि विभाग पंचायत चुनाव
प्रभारी रामतेज पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं और
अपने-अपने बूथ पर पार्टी प्रत्याशियों को जिताएं।
रामतेज पांडेय ने कहा कि
आगामी पंचायत चुनाव प्रदेश में भाजपा की दशा और दिशा तय करेगा।
पूर्व
जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी तय करे, उसे
मिलकर जिताना होगा। अध्यक्षीय संबोधन में जिला प्रभारी पंचायत चुनाव अनिल
तिवारी सिकरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को अपने उसी कौशल
का परिचय देना होगा।
सम्मेलन में सेक्टर के प्रत्येक गांव के लिए दस-दस
कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई।
उन्हें अपने-अपने बूथों पर पार्टी को जिताने
की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही प्रत्येक सेक्टर में संचालन और निगरानी
समिति का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर भगवान दास, डा. शंभू, कन्हैया
पांडेय, आशुतोष दूबे, प्रमोद सिंह, शिवतपस्या पासवान, सुभाष सोनकर, राणा
सिंह, शिवमंगल बियार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अनिल तिवारी सिकरीं ने की।