फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसे में दरोगा की मौत, गांव में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही में तैनात जिले के खुरूहुजा गांव निवासी दरोगा की सड़क हादसे से मौत हो गई। जब परिवार के लोगों को मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। इनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक निवास खुरूहुजा गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के उन्हें अंतिम विदाई दी गई।औराई थाना क्षेत्र के घोसिया पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अभिमन्यु तिवारी (55) बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में में शरीक होने वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही राजातालाब नेशनल हाईवे पर पहुचे पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। दरोगा अभिमन्यु तिवारी का शव राजकीय सम्मान के सम्मान के साथ उनके गांव खुरुहूजा लाया गया और उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें