फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरपीएफ के महानिरीक्षक ने किया स्टेशन और लाइन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षाबल पूर्व मध्य रेलवे जोन के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पोस्ट और आरपीएफ लाइन में पहुंच कर डॉग स्क्वायड यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके पूर्व आईजी के आगमन को देखते हुए स्टेशन पर सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय हाजीपुर से महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार रविवार की सुबह पहली बार पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भ्रमण कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था का हाल देखा। इस दौरान जवानों को स्टेशन, ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया। उन्होंने जवानों से लगातार जागरूकता अभियान चलाने, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ कॉलोनी में आरपीएफ लाइन में पहुंच कर रिजर्व लाइन, डॉग स्क्वायड यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ के जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन में उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान जवानों को कार्य के प्रति इमानदारी बरतने का निर्देश दिया। इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सहायक सुरक्षा आयुक्त हरि नारायण राम,निरीक्षक जावेद अहमद, निरीक्षक ब्रजेश कुमार, निरीक्षक विजय तिवारी, निरीक्षक आरके कच्छवाहा, निरीक्षक रंजीत कुमार, सीआईबी निरीक्षक पंकज यादव, निरीक्षक आरएन राम, पीडीडीयू पोस्ट निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें