फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 145 के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस ने शनिवार की रात शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे खुले में शराब पीने वालों के अलावा नशे की हालत में बवाल मचाने वाले पुलिस की रडार पर रहे। जिलेभर में कुल 145 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न थाना व कोतवाली क्षेत्रों में शाम होते ही सड़क किनारे जगह-जगह बार सज जाते हैं। बीयर और शराब की दुकानों के बाहर बोतल खोलकर मदिरा पान करने लगते हैं। इसके अलावा नशे की हालत में लोग मारपीट पर उतर आते हैं। ऐसे में नवरात्र में कोई अप्रिय घटना ने घटे, इसके लिए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान करने व हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मुगलसराय में 20, अलीनगर में 09, चंदौली में 08, सैयदराजा में 07, चकिया में 36, नौगढ़ में 05, कंदवा में 07, धानापुर में 06, धीना में 08 सकलडीहा में 05, शहाबगंज में 05, बबुरी में 16, बलुआ में 09, इलिया में 04 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के समस्त अधिकारियों व थाना प्रभारियों को इस तरह के अभियान को लगातार चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें