विकासखंड क्षेत्र में पंचायत भवनों और कॉमन सर्विस सेंटरों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए गुरुवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी विकास कुमार और एडीओ पंचायत उपेंद्र साहनी ने 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों एवं सीएससी केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान 9 पंचायत भवनों में कर्मचारी उपस्थित मिले और कार्य संचालित होता पाया गया। हालांकि एक पंचायत सहायक बिना सूचना के अनुपस्थित मिला, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
खंड विकास अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि पंचायत सहायकों की पंचायत भवनों पर नियमित उपस्थिति अनिवार्य है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।