फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर बिखरी गिट्टियों से हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला।
विज्ञापन

चहनिया विकासखंड के टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत पूरा गणेश गांव को जोड़ने वाली लिंक मार्ग विभागीय उपेक्षा के चलते बदहाल हो गई है। करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि टांडाकला-हर्धन मुख्य मार्ग से पूरा गणेश गांव को जोड़ने वाली यह सड़क आवागमन का मुख्य जरिया है। दिन में लोग किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण नंदलाल निषाद ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के जेई संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सड़क की स्थिति की जांच कर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें