फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विकास कार्यों की गुणवत्ता जांची और शिकायतें सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने शनिवार को नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर-7 सिविल लाइन पश्चिमी स्थित बुद्धनगर कॉलोनी में बन रही सीसी रोड और ह्यूम पाइप बिछाने के काम का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित कार्यदायी संस्था को मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर के अन्य वार्डों में निर्माणाधीन सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। इस दौरान चेयरमैन ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभासद उमेश चौहान, विजय वर्मा, रिंकू मोदनवाल, राजू माली, शुभम मोदनवाल, शैलेश सिंह, लालू चौहान सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें