फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत-संगीत से किया प्रभावित

Thu, 17 Nov 2016 01:44 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम ‘अनमोल यादें’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आये हुए बैजनाथ चौधरी ने तुलसी वेदी पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चाचा नेहरू को याद करते हुए विद्यालय की नृत्य शिक्ष िका शालिनी प्रभात तिवारी ने मंगलाचरण ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति की। इसके बाद छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत की। उसके बाद मैं और मेरा बचपन गणित विभाग की ओर से किया गया।
बचपन के दिन नामक कार्यक्रम के अंतर्गत कला संकाय द्वारा गीत की प्रस्तुति, अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों द्वारा फूल फन नामक रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्यक्रम किया गया। हिन्दी विभाग द्वारा एक विविधता में एकता के सूत्र में बांधते हुए लघुनाटिका की प्रस्तुति की गई तथा खेल धमाका खेल विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया, कम्प्यूटर विभाग द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, प्री-प्राइमरी ग्रुप द्वारा ‘अकल का कक्षा’ कार्यक्रम, विज्ञान विभाग द्वारा शॉक एंड रॉक कार्यक्रम तथा अंतत: संगीत विभाग द्वारा त्रिवेणी नामक एक मनमोहन नृत्य की प्रस्तुति शालिनी प्रभात एवं अभिषेक बासक द्वारा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, मनोज बजाज, श्याम सुन्दर बजाज, आयुष्मान बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, प्रियंका मुखर्जी आदि शिक्षक रहे। संचालन स्वाती सिंह एवं ज्योत्सना मिश्रा      ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें