क्षेत्र के भगवानपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के वार्षिकोत्सव में रविवार
को छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेरी।
छात्र
छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक के जरिए अभिभावकों को कुर्सी पर बैठने को
विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चंदौली डा. महेन्द्र नाथ
पांडेय के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे धराव कालेज के प्रवक्ता विंध्याचल
त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित
कर किया।
उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके
बाद गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत
हुई। अभिनव त्रिपाठी, रूबी बानो, दीपिका त्रिपाठी, शैलजा आदि ने राधा तेरी
चुनरी, राधा तेरा झुमका गीत पर आकर्षक नृत्य से लोगों का मन मोहा तो अजय
यादव, दीपक यादव और अमन यादव ने वंदे मातरम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर
वाहवाही लूटी।
प्राथमिक विद्यालय हास्य एकांकी के माध्यम से वर्तमान समय
में प्राथमिक विद्यालयों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला। प्रेम रतन धन पायो,
गीत पर बच्चों के नृत्य को देख कर अभिभावक भी झूमने को विवश हुए।