मुख्यालय के इलिया रोड स्थित गुरुकुल चैरिटेबल एकेडमी में सोमवार को दूसरे
दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्रबंधक इसरार खां की निगरानी में
शिक्षकों ने खेलकूद कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।
जिसमें इंदिरा टोली ने लक्ष्मी टोली को हराया। बालिकाओं ने कबड्डी के साथ रस्साकशी में जोर आजमाइश की।
इस
अवसर पर सर्वप्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक व
बालिका वर्ग में विभिन्न टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
बालिकाओं की कबड्डी में
लक्ष्मी टोली व इंदिरा टोली के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही
टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में इंदिरा टीम ने मैच जीतने
के साथ बाजी मार ली।
इसके अलावा रस्साकशी में भी बालकों के साथ बालिकाओं
ने प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ी टक्कर दी।
बालक वर्ग में कैप्टन आरिफ की टीम
विजयी रही। इस मौके पर प्रबंधक इसरार ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के
साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए।
इससे आपसी प्रेम और सद्भाव की
भावना सभी के अंदर जागृत होगी। खेल में हार-जीत लगी रहती है। खिलाड़ी अपने
अंदर की कमियों को तलाश कर उन्हें दूर करें, निश्चित ही उन्हें सफलता
मिलेगी।