नगर की सखी सहेली संस्था की तरफ से शाहकुटी स्थित इंदिरा कान्वेंट स्कूल
में बच्चों को निशुल्क स्वेटर, स्कार्फ व लैगीज का वितरण किया गया।
संस्था
की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि जाड़े को देखते हुए गरीब बेसहारा
बच्चों को संस्था सहयोग करती रहेगी। इस अवसर पर मांडवी शर्मा, गायत्री
शर्मा, कान्ता पोद्दार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।